Meta Description (for WordPress):
मुंबई की गलियों में मिलने वाले ये 7 स्ट्रीट फूड आपके स्वाद की दुनिया बदल देंगे! वड़ा पाव से लेकर दाबेली तक – जानिए कहां और क्या खाएं।
अगर आप खाने के शौकीन हैं और मुंबई घूमने जा रहे हैं, तो बधाई हो! अब आप उन लोगों में नहीं रहेंगे जो मुंबई आकर भी यहां का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड नहीं चखते।
यह शहर जितना फिल्मी दुनिया के लिए मशहूर है, उतना ही मशहूर है यहां खाना। इस शहर में इतनी भागदौड़ है कि यहां खाना खाने का समय ही किसके पास है। हर कोई पेट भरने के लिए स्ट्रीट फूड पर ही निर्भर है। और ऐसा हो भी क्यों ना अगर स्वाद में लाजवाब और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड। यह शहर रहने के लिहाज़ से जितना मंहगा है उतना ही सस्ता है यहां का खाना। यहां सिर्फ 20-25 रूपये में एक समय का नाश्ता करके अपनी भूख को शांत कर सकते हैं। ज्यादातर लोग मुंबई में खाने के नाम पर सिर्फ पाव भाजी और वडा पाव तक ही सीमित रहते हैं। लेकिन “बधाई हो, अब आप उन लोगों में नहीं हैं” जो सिर्फ वड़ा पाव और पाव भाजी को ही मुंबई का खाना समझते हैं। अगर आप मुंबई घूमने आ रहे हैं तो मुंबई के इन 7 फेमस फूड को खाए बिना मत आना। ये आपकी जेब पर बिना एक्स्ट्रा बोझ डाले आपको अपने स्वाद का दीवाना बना देंगे। तो आइए जानते हैं वो कौन-कौन से फूड आइटम है।
पाव भाजी
मुंबई के खाने की बात हो तो सबसे पहले नाम पाव भाजी का आता है। पाव जो मुंबई की लाइफलाइन कही जा सकती है। हर खोमचे पर आपको पाव खाते हुए लोग दिख जाएंगें। चाहे चाय के साथ बन मसका खाना हो, या फिर मिसल के साथ या फिर वड़ा के साथ पाव मुंबई के हर खाने के साथ रोटी को रिपलेस करती हुई मिलेगी। वहीं भाजी उबाले हुए आलू और सब्जियों से बनाई गई यह डिश आज भारत के हर कोने में मिलती है। लेकिन मुंबई में इसका अपना स्वाद है। कई तरह की सब्जियों को मसल कर गाढ़ी टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है। जिसे पाव, कच्चा प्याज, हरी चटनी और मक्खन के साथ परोसा जाता है। यह महाराष्ट्र और मुंबई का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। और अक्सर इसे राज्य की अनऑफिशियल डिश का दर्जा दिया जाता है। यूं तो पाव भाजी आपको हर गली नुक्कड़ पर लगे खोमचे पर मिल जाएगी लेकिन अगर बात करें मुंबई में बेस्ट जगह से पाव भाजी खाने की तो आप नीचे गई शॉप पर खा सकते हैं।
कहां खाएं– द स्क्वायर- जुहू,
अमर रस केंद्र, विले पार्ले,
कंनन पाव भाजी, (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन) सीएसटी,
श्री सिद्धिविनायक फास्ट फूड, जुहू बीच,
द गोठ पाव भाजी, मसाला बार, बांद्रा
रेट– 60 से 200 रूपये के बीच।
वड़ा पाव
मुंबई का नाम लेते ही वड़ा पाव का स्वाद सबसे पहले ज़ुबान पर आता है। वड़ा जो कि बिहार में आलू चोप कि तरह ही है। जिसे बनाने के लिए उबले हुए आलू को सरसों लहसुन का तड़का लगाने के बाद मसल कर गोल आकृति दी जाती है जिसे बाद में बेसन के गाढ़े घोल में लपेटने के बाद गरम तेल में तला जाता है। जिसे मसालेदार चटनी के साथ पाव में परोसा जाता है। यह महाराष्ट्र और मुंबई की सबसे फेमस और लोकप्रिय डिश है। जिसे यहां लोग सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक में खाते हुए दिख जाते हैं। अगर यह कहा जाए कि मुंबई आए हर नए व्यक्ति को वड़ा पाव ने जिंदा रख रखा है तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। संघर्ष के दिनों में यहां अधिकांश मजदूर, स्ट्रगलर एक से 2 वड़ा पाव खाकर ही अपना पेट भरकर अपनी जिंदगी गुजारते हैं। वड़ा पाव के लिए आप किसी भी खोमचे पर जा कर गर्मा गरम वड़ा पाव खा सकते हैं लेकिन अगर आप मुंबई घूमने जा रहे है और रोड़ साइड खोमचों को अनहाइजिनिक समझते हैं तो आप निचे बताए गए जगहों पर वड़ा पाव का लुत्फ उठा सकते हैं।
कहां खाएं- अशोक वड़ा पाव- दादार,
बाबू वड़ा पाव-विले पार्ले,
नंदू वड़ा पाव-चेंबूर,
आरम वड़ा पाव-सीएसटी।
रेट- 10 से 30 रूपये।
मिसल पाव
मुंबई की फेमस डिश में से एक है मिसल पाव। जिसे मसालेदार मसली हुई दाल से बनाया जाता है। इसे मिसल के साथ पाव और कई तरह की चटनियों के साथ परोसा जाता है। जिसे सुबह के नाश्ते में लोग चाव से खाते हैं क्योंकि ये स्वाद में बेहतरीन तो है ही लेकिन ये पौष्टिक भी है जो कि दिनभर फुल रखता है।
कहां खाएं- अराम वडा पाव-सीएसटी,
अशोक वडा पाव स्टॉल-प्रभादेवी,
अस्वाद उपहार और मिठाई गृह-दादर,
मामलेदार मिसल-ठाणे
रेट- 60 से 150 रूपये के बीच।
पूरन पोली
महाराष्ट्र और मुंबई में कोई भी शुभअवसर पर हर घर में पूरन पोली बनाने और खाने का रिवाज़ है। यह एक मीठी रोटी की तरह होती है, जिसे मीठी दाल और गुड़ से भरकर बनाया जाता हैऔर इसे अक्सर घी के साथ परोसा जाता है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यह विशेष रूप से बनाई जाती है। लेकिन आपका इसका स्वाद अन्य दिन भी चख सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।
कहां खाएं- भास्कर पूरन पोली-नवपाड़ा,
रन पोली रसोई और शिवराज भोजन रसोई-चांदीवली अंधेरी,
साई राम पूरन पोली-वर्ली,
पूरनपोली घर-कांदीवली।
रेट- 30 से 100 रूपये
दाबेली- गुजरात से आई मुंबई की स्ट्रीट फेवरिट
दाबेली वैसे तो गुजरात की डिश है लेकिन मुंबई में इसका स्वाद आप अधिकांश खोमचों पर चख सकते हैं। इसे नाश्ते के तौर पर खाया जाता है जो पेट और मन दोनो भर देती है। नरम-गरम पाव के बीच मसालेदार व फ्राई किए हुए आलू के भर्ते को भरा जाता है। इस भर्ते के ऊपर ही सेव और मूंगफली डाली जाती है। इस डिश को इमली की खट्टी चटनी के अलावा मीठी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
कहां खाएं- कपिल दाबेली सेंटर- अंधेरी ईस्ट,
माटूंगा दाबेली- माटूंगा,
दाबेली हाउस- विले पार्ले ईस्ट,
जोशी दाबेली हाउस- मुलुंड।
रेट- 30 से 50 रूपये।
कांदा पोहा- मुंबई का हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन
अगर आप मुंबई आए हैं तो नाश्ते में कांदा पोहा खाना न भूलें। कांदा पोहा चपटे चावल यानी चिवड़ा की एक डिश है। जिसे प्याज, आलू, मूंगफली और मसालों के साथ पकाया जाता है। यह एक लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन डिश है। जिसे हर मुंबई वाला खाना पसंद करता है। यह पौष्टिक और काफी स्वादिष्ट होती है।
कहां खाएं- विनय हेल्थ होम- चेंबूर,
प्रकाश पोहा केंद्र- दादर,
श्री कृष्णा बोर्डिंग- माटुंगा,
गुप्ता स्नैक्स- विले पार्ले।
रेट- 30 से 80 रूपये।
चाइनीज भेल
अगर आप पक्के मुंबईकर बनना चाहते हैं तो मुंबई के फेमस स्ट्रीट फूड में से एक चाइनीज भेल को ज़रूर ट्राय करें। जो कि तले हुए नूडल्स से बनी होती है। जिसे पत्ता गोभी और हरी प्याज जैसी कुरकुरी सब्जियों और तीखी ओरिएंटल सॉस के साथ परोसा जाता है। यह शरीर का जो भी हाल करें लेकिन स्वाद के मामले में तो इसका कोई मुकाबला नहीं है।
कहां खाएं- राजू चाइनीज़- चर्चगेट,
स्लर्प एंड बर्प- बोरीवली,
नारायण स्नैक पार्लर- अंधेरी ईस्ट,
एल्को- बांद्रा।
रेट- यह 30 रूपये से 80 रूपये।
इनके अलावा भी मुंबई में कई सारे फूड हैं जिनका स्वाद आप चख सकते हैं। जैसे बन मस्का, भाकरी, जूनी भाखरी इत्यादि। मुंबई के फेमस फूड की तरह ही अन्य जगह की ऐसी ही रोचक जानकारी जानने के लिए मन घुमक्कड़ को फॉलो करना न भूलें। आप मन घुमक्कड़ को इंस्टाग्राम, यूट्ब और फेसबुक पर फॉलो कर अन्य जानकारी पा सकते हैं।

Leave a Reply